औराई में बेखौफ बदमाशों का तांडव: चलती बाइक से युवक का मोबाइल छीना, बिना नंबर की गाड़ी से हुए फरार
15 Jun 2026

औराई में बेखौफ बदमाशों का तांडव: चलती बाइक से युवक का मोबाइल छीना, बिना नंबर की गाड़ी से हुए फरार
औराई (भदोही)। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद अंतर्गत औराई थाना क्षेत्र में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को दिनदहाड़े हाईवे पर छिनैती की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की शर्ट की जेब से चलती गाड़ी से मोबाइल फोन छीन लिया और रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में औराई थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दानीपट्टी (पोस्ट बैरीबीसा) के मूल निवासी धीरज कुमार पांडेय पुत्र श्री बंशीधर पांडेय सोमवार सुबह अपनी बाइक से गोपीगंज से औराई की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे जैसे ही वह औराई ओवरब्रिज और घोसिया ओवरब्रिज के मध्य पहुँचे, तभी पीछे से आए एक अन्य बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके बाइक के बाईं (लेफ्ट) तरफ से अपनी गाड़ी सटाई। इससे पहले कि धीरज कुछ समझ पाते, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी शर्ट की जेब में रखा सैमसंग M-34 मोबाइल फोन छीन लिया। ​पीड़ित धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया। लेकिन बदमाशों की बाइक की रफ्तार अत्यधिक तेज होने के कारण वे चकमा देकर भागने में सफल रहे। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों की मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे साफ जाहिर होता है कि बदमाश पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देने निकले थे। ​छीने गए मोबाइल में सिम नंबर 9120345987 चालू था, जिसका IMEI नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Advertisement
Advertisement