पूर्व पार्षद कमलेश चावंड बने नागदा शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
15 Jun 2026

पूर्व पार्षद कमलेश चावंड बने नागदा शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
नागदा। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नागदा-खाचरोद के पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह गुर्जर की अनुशंसा पर जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल उज्जैन के अध्यक्ष श्री चैन सिंह चौधरी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद कमलेश चावंड को नागदा शहर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सेवादल पदाधिकारियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताते हुए श्री चावंड को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि कमलेश चावंड लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं तथा नगर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पूर्व पार्षद के रूप में उन्होंने जनहित के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और आमजन के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं से मजबूत संपर्क और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि कमलेश चावंड के नेतृत्व में नागदा शहर कांग्रेस सेवादल और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए सेवादल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं नवमनोनीत अध्यक्ष कमलेश चावंड ने पार्टी नेतृत्व, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल को शहर के प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा संगठन के सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को नई मजबूती प्रदान की जाएगी। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा कमलेश चावंड का स्वागत कर उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नियुक्ति से नागदा शहर में कांग्रेस संगठन को नई गति मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सेवादल की भूमिका और अधिक प्रभावी होकर सामने आएगी।
Advertisement
Advertisement