एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव।
14 Jun 2026

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव।
आगर-मालवा। आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एंबुलेंस टीम की तत्परता और मानवीय सेवा का अपूर्व उदाहरण गुरुवार तड़के सामने आया। टीम ने प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला का चलती एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर मां और नवजात दोनों को नया जीवन दिया। यह घटना 108 कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का प्रमाण है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे 108 CHC बडौद एंबुलेंस को राणायरा राठौर गांव से एक गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के पैरामेडिकल स्टॉफ शंकर सिंह परिहार और पायलट मुकेश कुमार दांगी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने गर्भवती महिला दुबली भाई हटीला पति ईश्वर हटीला को उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर के लिए रवाना किया। अस्पताल पहुंचने से पहले जब एंबुलेंस आधे रस्ते में पहुंची,तभी महिला की प्रसव पीड़ा अत्यधिक तेज हो गई। गंभीर स्थिति को भांपते हुए एंबुलेंस स्टाफ ने बिना घबराए वाहन को एक सुरक्षित स्थान पर रोका। उन्होंने आवश्यक चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रसव की तैयारी शुरू की। कुछ ही देर में एंबुलेंस के भीतर नवजात के जन्म के साथ किलकारी गूंज उठी, जिससे सभी ने राहत की सांस ली,दोनों पूरी तरह स्वस्थ।प्रसव के बाद मां और शिशु को प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक देखभाल प्रदान की गई। इसके तुरंत बाद दोनों को जिला अस्पताल आगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मां और नवजात को पूरी तरह स्वस्थ बताया। घटना के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों की असाधारण सेवा की सराहना करते हुए उनका हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी कहा कि समय पर मिली आपातकालीन सेवा और कर्मचारियों की सूझबूझ के कारण ही यह सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।
Advertisement
Advertisement