भदोही मे प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा में 50% से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
14 Jun 2026

 भदोही  मे प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा में 50% से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा में 50% से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित भदोही में आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 में कुल 2973 अभ्यर्थियों में से केवल 1471 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1502 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 49.48% और अनुपस्थिति 50.52% दर्ज की गई। सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। सबसे अधिक उपस्थिति काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय (ब्लॉक-ए) में 243 अभ्यर्थियों की दर्ज की गई। वहीं जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में 250 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की। आधे से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल न होने की चर्चा पूरे जिले में बनी रही।
Advertisement
Advertisement