पैतृक भूमि पर कब्जा दिलाकर प्रशासन ने दिलाया न्याय
13 Jun 2026

पैतृक भूमि पर कब्जा दिलाकर प्रशासन ने दिलाया न्याय
रायबरेली में 13 जून को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए तहसील सदर प्रशासन द्वारा एक आवेदक को उसकी पैतृक भूमि पर विधिवत इजराय कराकर कब्जा दिलाया गया। उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह के मार्गदर्शन में तहसील सदर की राजस्व टीम ने ग्राम छिवलामऊ निवासी कंधई लाल पुत्र रज्जुलाल को उनके हिस्से की पैतृक भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की गयी। उल्लेखनीय है कि कंधई लाल ने दिनांक 11 जून 2026 को आयोजित जिलाधिकारी की जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी पैतृक भूमि पर कब्जा दिलाए जाने का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार इजराय की कार्रवाई पूर्ण कराई गई।
Advertisement
Advertisement