बदायूं में कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया घरेलू सामान ।
13 Jun 2026

बदायूं में कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया घरेलू सामान ।
बदायूं में कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया घरेलू सामान सहसवान (बदायूं)। जनपद बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला रूस्तम टोला में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना सहसवान पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी के घर कुर्की की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा वारंटियों एवं फरार आरोपियों में दहशत का माहौल देखा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट एवं फायरिंग के एक मामले में वांछित चल रहे कामिल पुत्र इसरार उर्फ बिंदु, निवासी मोहल्ला रूस्तम टोला, थाना सहसवान, लंबे समय से फरार बताया जा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय द्वारा कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। इसी क्रम में थाना सहसवान पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। कुर्की के दौरान पुलिस ने घर में मौजूद विभिन्न घरेलू सामान को जब्त किया। इनमें चारपाई, घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा अन्य सामान शामिल रहा। पुलिस टीम ने नियमानुसार जब्त किए गए सामान को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस की गतिविधियों को देखने के लिए आसपास के लोग मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है तथा फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी आरोपी कानून से बचने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध इसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना सहसवान पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्ती से कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
Advertisement
Advertisement