तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी 2 मासूम बच्चों समेत 6 लोग घायल
11 Jun 2026

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी 2 मासूम बच्चों समेत 6 लोग घायल
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित देवानंदपुर कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार दो महिलाएं व दो मासूम बच्चों सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ और एसडीएम सदर गौतम सिंह को अस्पताल भेजा। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार सभी लोग अयोध्या से दर्शन कर हमीरपुर अपने घर जा रहे थे।
Advertisement
Advertisement