बदायूं: गैस कनेक्शन में फर्जीवाड़े का आरोप, उपभोक्ता ने जिला पूर्ति अधिकारी से की शिकायत
11 Jun 2026
Reporter-- Rahul
गैस कनेक्शन में फर्जीवाड़े का आरोप, उपभोक्ता ने जिला पूर्ति अधिकारी से की शिकायत
बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र के कौला नगला निवासी एवं वर्तमान में कटरा ब्राह्मपुर, थाना सिविल लाइंस निवासी रजनेश कुमार एडवोकेट ने गैस कनेक्शन में कथित फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने लगभग छह वर्ष पूर्व अपने पिता के नाम से शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी, विजय नगर, बदायूं से गैस कनेक्शन लिया था। यह एजेंसी उदयगंज गोशाला रोड रेलवे फाटक के पास संचालित बताई गई है। शिकायत में कहा गया है कि कई महीनों से एजेंसी बंद मिल रही थी। एजेंसी के बाहर लिखे संपर्क नंबर पर बात करने पर उन्हें बताया गया कि उनका कनेक्शन विजय नगर स्थित एजेंसी से संबंधित है और आधार सत्यापन (केवाईसी) कराने के बाद ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी।रजनेश कुमार का आरोप है कि 09 जून 2026 को वह अपने पिता के साथ एजेंसी पहुंचे और केवाईसी कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उनका कनेक्शन एजेंसी के रिकॉर्ड में नहीं है। साथ ही केवाईसी कराने के लिए 5000 रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर 86972228 है। घर लौटकर जब उन्होंने गैस कनेक्शन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की तो रिकॉर्ड में कई अनियमितताएं दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने एजेंसी के मोबाइल नंबर 9520040999 पर संपर्क किया। आरोप है कि फोन पर उन्हें बताया गया कि एजेंसी की मुहर का दुरुपयोग कर फर्जी कनेक्शन जारी किया गया था।शिकायत पत्र में एजेंसी संचालक संजीव गुप्ता पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में उनके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।पीड़ित ने जिला पूर्ति अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर: 6395429633
एजेंसी से संबंधित बताया गया मोबाइल नंबर: 9520040999
फिलहाल मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
Advertisement









