अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
11 Jun 2026

अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
रायबरेली में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिलाधिकारी सरनीत कौर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर खनन विभाग व एसओजी टीम ने गुरुवार को ऊंचाहार तहसील के जगतपुर क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को साधारण मिट्टी का अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना जगतपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा है तथा जुर्माने की धनराशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
Advertisement
Advertisement