रायबरेली में समाजवादी पार्टी ने सरकारी भर्तियों में पीडीए के पदो की लूट का लगाया आरोप
11 Jun 2026

रायबरेली में समाजवादी पार्टी ने सरकारी भर्तियों में पीडीए के पदो की लूट का लगाया आरोप
रायबरेली मे समाजवादी पार्टी ने सरकारी भर्तियों मे पीडीए के पदों की लूट का आरोप लगाया है। इस दौरान समाजवादी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकारी भर्तियों मे पिछड़ा वर्ग से लेकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पदों मे आरक्षण के सापेक्ष कम भर्तियां कर उन्हें बैकलॉग के माध्यम से न भरे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 69 हज़ार शिक्षक भर्तियों से लेकर लेखपाल व निजी एडेड शिक्षकों की भर्ती तक मे राज्य की भाजपा सरकार पर पद लूटे जाने की बात कही है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए आरोपों के बारे मे बात करते हुए उन्होंने यह नहीं बताया कि इन पदों पर बैक लॉग के माध्यम सामान्य कैंडिडेट की भर्ती हुई या आरक्षित वर्ग की।
Advertisement
Advertisement