सपा ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
11 Jun 2026

सपा ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सपा ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन भदोही। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सपा नेताओं ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों से आमजन, किसानों और मजदूरों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगारपरक परीक्षाओं को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से कराने में विफल रही है। इसके अलावा भ्रष्टाचार, कथित फर्जी मुकदमों, फर्जी मुठभेड़ों, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों तथा गोंड समाज के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग भी की गई। प्रदर्शन में विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement