मोहर्रम को लेकर परशदेपुर कस्बे में एडिशनल एसपी आलोक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निकला गया फ़्लैग मार्च
10 Jun 2026

मोहर्रम को लेकर परशदेपुर कस्बे में एडिशनल एसपी आलोक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निकला गया फ़्लैग मार्च
रायबरेली में मोहर्रम को लेकर परशदेपुर कस्बे में एडिशनल एसपी आलोक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। अंसार चौक चौराहे से शुरू हुआ फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य मार्गों और मोहल्लों से गुजरते हुए इमामबाड़े पहुंचा। वहां एडिशनल एसपी ने आयोजकों से वार्ता कर शासन के निर्देशानुसार और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम को मनाए जाने की अपील की।उन्होंने मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Advertisement
Advertisement