जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन मोड में आया अग्निशमन विभाग
10 Jun 2026

जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन मोड में आया अग्निशमन विभाग
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के सख्त निर्देशों के बाद अग्निशमन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। बढ़ती गर्मी और संभावित हादसों को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के एक दर्जन से अधिक बडे होटलो, रेस्टोरेंट अस्पताल और सार्वजनिक संस्थानों में फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस नवीनीकरण और आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण किया।वहीं सलोन ब्लॉक के सिरसिरा गांव में स्थित विद्युत उप केंद्र पर मोक ड्रिल भी कराई गई, डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement