अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: डीएम ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
10 Jun 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: डीएम ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
भदोही। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत आयोजित जन-जागरूकता साइकिल रैली को जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सरपतहां स्थित आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मुख्य विकास अधिकारी, आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ साइकिल चलाकर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर तक यात्रा की। रैली के माध्यम से योग, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन "स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन के लिए योग" थीम के अंतर्गत आज जनपद भदोही में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर भव्य जन-जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार ने स्वयं साइकिल चलाकर नागरिकों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली में मुख्य विकास अधिकारी श्री बाल गोविंद शुक्ल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, युवा एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से जनसामान्य को 15 जून से 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह तथा 21 जून को आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के निर्माण तथा "हर घर योग, हर जन निरोग" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। जनपद प्रशासन भदोही सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे योग सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें तथा नियमित योगाभ्यास को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। � अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के आयोजन के संबंध
Advertisement
Advertisement