बदायूं:बालाजी मंदिर पर राष्ट्रीय युवा विकास संगठन ने किया शरबत वितरण।
10 Jun 2026
Reporter-- Rahul
बदायूं:बालाजी मंदिर पर राष्ट्रीय युवा विकास संगठन ने किया शरबत वितरण
बदायूं, 09 जून 2026 (मंगलवार)।
भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय युवा विकास संगठन द्वारा ग्राम नौशेरा स्थित बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा लोगों को शीतल शरबत वितरित किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय शाक्य, संगठन के संरक्षक एवं पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष बदायूं निखिल मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष बदायूं नवीन मौर्य, जिला उपाध्यक्ष हरिओम राजपूत, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शाक्य, जिला महामंत्री गजेन्द्र शाक्य, जिला महामंत्री अरविंद मौर्य, जिला महामंत्री राहुल शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष दातागंज राज वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शेखूपुर विकास सागर, सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्य संगठन की प्राथमिकता हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी जनकल्याण एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।इस अवसर पर ब्लॉक कादरचौक मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप (सिटी न्यूज़ 24) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय युवा विकास संगठन निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगे भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं राहगीरों ने संगठन के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement









