जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों के लिए जारी किए सख्त सुरक्षा के निर्देश
10 Jun 2026

जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों के लिए जारी किए सख्त सुरक्षा के निर्देश
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बढ़ती गर्मी और संभावित हादसों को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के लिए सख्त सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने एसडीएम, अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित निरीक्षण के आदेश दिए हैं। फायर सेफ्टी, विद्युत सुरक्षा, लाइसेंस नवीनीकरण और आपातकालीन निकास मार्गों की विशेष जांच की जाएगी। संस्थानों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Advertisement
Advertisement