तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे घायल
10 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली चंदापुर थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव के पास मंगलवार की शाम लगभग 9 बजे तेज रफ्तार टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 5 वर्षीय बेटी नहर में जा गिरे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को नहर से बाहर निकालकर सीएचसी महाराजगंज पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
Advertisement









