भदोही गोपीगंज में सरसों पेरवाने जा रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत
08 Jun 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
सरसों पेरवाने जा रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत
गोपीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चितईपुर वैदा गांव निवासी नंदिनी (13) पुत्री देवी प्रसाद बिंद की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घर से सरसों लेकर तेल पेरवाने चक्की जा रही थी। इसी दौरान शांति बालिका इंटर कॉलेज, धीरपुर वैदा के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल नंदिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक चालक भी घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Advertisement









