रायबरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
08 Jun 2026

रायबरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
रायबरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जनपद में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 3744 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के आधार कार्ड का सत्यापन और सघन तलाशी ली जा रही है। बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने नकल या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Advertisement
Advertisement