पुलिस भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने मैदान में उतरे अधिकारी, केंद्रों का किया निरीक्षण
08 Jun 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
पुलिस भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने मैदान में उतरे अधिकारी, केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भदोही पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
आज अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल एवं अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने संयुक्त रूप से ज्ञानपुर स्थित केएनपीजी कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज एवं विभूति नारायण इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भर्ती परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भदोही पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही
Advertisement









