उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पांडेय का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन
07 Jun 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पांडेय का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन
रायबरेली में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. मनोज पाण्डेय का आज भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के सभागार में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अभिनंदन समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यही लोग पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल उठा रहे थे और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि पर विलाप कर रहे हैं। राहुल गांधी के एक साल में सरकार गिरने संबंधी बयान पर भी उन्होंने जवाब दिया। वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री डा. मनोज पाण्डेय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी
Advertisement
Advertisement