विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद बरूआसागर शाखा का द्वितीय दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न*
06 Jun 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद बरूआसागर शाखा का द्वितीय दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न*
* बरूआसागर (झांसी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, बरूआसागर शाखा द्वारा शुक्रवार को स्वर्गाश्रम झरना परिसर में द्वितीय दायित्व ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर यादव रहे। वहीं दीक्षा अधिकारी के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदेया तथा अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में प्रांतीय महासचिव नंदगोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संरक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) डॉ. पी.के. अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, महासचिव राजीव साहू, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश नारायण सविता, राजेश नौगरैया एवं महिला सह-संयोजिका रागनी चौरसिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वर्गाश्रम झरना के पूज्य स्वामी जी के स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्मृति स्थल के निकट पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बाद में मंच पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रथम श्रीवास्तव एवं राजेश नौगरैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में हरित पौधे भेंट किए गए। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम न होकर जन-आंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में जागरूकता और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बृजेश अग्रवाल, चंद्रभान अग्रवाल, नीरज राय, प्यारेलाल रैकवार (पार्षद), विशाल सोनी (एडवोकेट), देवेंद्र वाजपेयी (एडवोकेट), कृष्ण कुमार साहू, बद्री प्रसाद गोस्वामी, श्यामा चरण बिरथरे, ओमप्रकाश मिश्रा , विजय दुबे पार्षद , दिनेश समाधिया, अरविंद दुबे, मुकेश नायक , विजय दुबे देवरी , वीरेंद्र कुशवाहा, महेश चंद सेठ, अनिल कानीगो, रिंकू परिहार, कपिल कुशवाहा, बृजेंद्र नायक, सुरेंद्र, मोहन अग्रवाल, जयप्रकाश बिरथरे, प्रमोद राय, कृष्ण गोपाल सोनी, रामकृपाल तिवारी, दशरथ रजक, हरीश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अजय पुरोहित, महेंद्र कानीगो, सुमित मिश्रा, बासु प्रजापति, अक्षत नौगरैया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिषद सदस्य उपस्थित रहे। अंत में शाखा अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Advertisement
Advertisement