दतिया मेघ सिंह राजपूत एडी धाकड़ को दतिया जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया
05 Jun 2026

दतिया मेघ सिंह राजपूत एडी धाकड़ को दतिया जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया
मेघ सिंह राजपूत एडी धाकड़ को दतिया जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया दतिया। श्री कुबेर राज गौ सेवा संस्था उज्जैन (मध्य प्रदेश) एवं समस्त गौ सेवा संगठन द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने एवं जनसंपर्क कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मेघ राजपूत एडी धाकड़ को दतिया जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री तेजू बाबा के नेतृत्व में की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मेघ राजपूत एडी धाकड़ लंबे समय से सामाजिक एवं गौ सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाज सेवा के भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नियुक्ति के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री तेजू बाबा ने कहा कि संगठन को विश्वास है कि मेघ राजपूत एडी धाकड़ मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन की गतिविधियों, गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मेघ राजपूत एडी धाकड़ ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता के आशीर्वाद से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए गौ सेवा, गौ संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेघ राजपूत एडी धाकड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।