परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण तत्परता एवं सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का करें निर्वहन
05 Jun 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
एडीएम/एएसपी की अध्यक्षता में उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उ0प्र0 पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराये जाने सम्बंधित बैठक हुई आयोजित
परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण तत्परता एवं सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का करें निर्वहन
भदोही 05 जून, 2026 (सू0वि0) - जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधीभर्ती-2025 की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापको, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल 06 परीक्षा केन्द्रों पर 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक व अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक) सम्पन्न होनी है। जनपद के कुल 06 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 2976 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे व जनपद में कुल 17856 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए निर्धारित समयान्तराल में उपस्थित होंगे परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहेगे।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिसमें
गुलाबधर मिश्र इण्टर कॉलेज, गोपीगंज, काशी नरेश रा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, एम०ए० समद इण्टर कॉलेज, भदोही, श्री इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इ० कॉलेज, भदोही, विभूति नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज, ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इण्टर कॉलेज, ज्ञानपुर में आयोजित होगा।
अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षों में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था करने, शौचालयों के साथ ही साफ सफाई आदि समस्त परीक्षा केंद्रों पर करने के निर्देश दिए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापको को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए अन्यथा जवाबदेही तथा कार्यवाही की जायेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यस्थापक निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन कर लें, किसी भी भ्रम की स्थिति में उसे अभी से क्लियर कर लें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र का मूवमेन्ट प्रशासन/पुलिस की निगरानी में होगा। सभी परीक्षा केन्द्रों एवं स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरणों को लगा दिया जाये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की गई है।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, आयोग के अधिकारीगण, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, उपस्थित थे।
Advertisement









