हरी झंडी दिखाकर किया रथ को रवाना।
05 Jun 2026

हरी झंडी दिखाकर किया रथ को रवाना।


आगर मालवा। माह जून 2026 मलेरिया निरोधक माह के अंतर्गत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नीरज चौहान के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोद से मलेरिया इंस्पेक्टर कैलाश शर्मा द्वारा हरि झंडी दिखाकर मलेरिया रथ रवाना किया गया जो ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में मच्छर जनित रोग मलेरिया का प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों से अपील की जाती है कि मच्छरों से बचने हेतु अपने घरों के आसपास गंदगी ना होने दें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देवे मच्छरदानी का उपयोग करें पूरी आस्तीन के कपड़े पहने नीम के पत्तों की धुआं करें एक सप्ताह से अधिक का जमा पानी खाली कर पानी के बर्तन सुखाए आदि प्रयास कर मच्छर जनित रोगों  से बचा जा सकता है। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा लैब टेक्नीशियन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement
Advertisement