दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली में अग्निशमन विभाग हुआ सतर्क
05 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली में अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर फायर सुरक्षा उपकरणों की जांच की। जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की कमी मिली, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल व रेस्टोरेंट कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कार्रवाई, सुरक्षित निकासी और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
Advertisement









