बरुआसागर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, कारस देव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
04 Jun 2026
Reporter- Ipshita Chaurasia
झांसी/बरुआसागर:
धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री बागेश्वर बालाजी भक्त मण्डल बरुआसागर के तत्वावधान में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी निरंतर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में मंगलवार को बरुआसागर परिसर में पुराना पीएनबी (PNB) के पास स्थित कारस देव मंदिर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
यजमान ने किया पूजन-अर्चन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान मनोज कुमार राय द्वारा मंदिर एवं श्री रामचरितमानस का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती करके किया गया। इसके उपरांत संगीतमय सुंदरकांड का वाचन शुरू हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुर से सुर मिलाया। सुंदरकांड पाठ की समाप्ति पर महाआरती का आयोजन किया गया और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
पर्ची डालकर तय होते हैं यजमान और स्थल
श्री बागेश्वर बालाजी भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि मण्डल द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को नगर एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संगीतमय सुंदरकांड का वाचन कराया जाता है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि सुंदरकांड वाचन का स्थान और मुख्य यजमान का चयन पूरी निष्पक्षता से 'पर्ची डालकर' तय किया जाता है। मण्डल का मुख्य उद्देश्य नगर और क्षेत्र में धर्ममय वातावरण तैयार करना तथा लोगों में सनातन धर्म के प्रति आस्था जागृत करना है।
आयोजन में ये लोग रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित मण्डल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
कोमलचंद राय, बाल किशन राय, भागीरथ राय, रमेश राय, महेश रामस्वरूप राय, दिलीप राय, राजेंद्र राय, दिलीप राय सर।
माधुरी शरण नायक, वंश राय, शिव्यांश राय, अनुभव राय, पं. झगुटे अगरिया, रामबाबू गोसाईं, मनीष कौशिक, यशवंत, शिवाजी।
विवेक, देवेश, नीलकमल, रामकृपाल, कृष्णकांत, संजय शर्मा, लक्ष्यचंद, कल्लू राधे, काशीराम, ओमप्रकाश, आशीष सोनी।
आनंद, बॉबी, हरिमोहन, मनोज, सुरेंद्र, राकेश, संतोष, शोभित, संतोष राय, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम, जयशंकर, कन्हैया लाल।
दिनेश संजय राय, चुनमुन तिवारी, लल्ला ढोलक वाले व झरना वाले महाराज जी सहित श्री बागेश्वर बालाजी भक्त मण्डल के समस्त सदस्यगण और भारी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
Advertisement









