रायबरेली भाजपा जिला अध्यक्ष ने तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ
03 Jun 2026

रायबरेली भाजपा जिला अध्यक्ष ने तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ
रायबरेली भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल ने विकास खण्ड राही परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई है।