नशे में धुत्त पति ने पत्नी और बच्चे को बेरहमी से पीटा
02 Jun 2026

नशे में धुत्त पति ने पत्नी और बच्चे को बेरहमी से पीटा
रायबरेली लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मोनू के पुरवा गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नशे में धुत पति नयन ने घर पर खाना बना रही पत्नी और बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लालगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Advertisement
Advertisement