बड़े मंगल के अवसर पर नगर पालिका रायबरेली ने दी शहर वासियों को बड़ी सौगात
02 Jun 2026

बड़े मंगल के अवसर पर नगर पालिका रायबरेली ने दी शहर वासियों को बड़ी सौगात
रायबरेली बड़े मंगल के अवसर पर नगर पालिका ने शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर ने प्राचीन अभयदाता मंदिर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। लंबे समय से जर्जर और खस्ताहाल पड़ी इस सड़क के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 800 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग से जोड़ता है। सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे क्षेत्रीय यातायात भी सुगम होगा।
Advertisement
Advertisement