तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसा
01 Jun 2026

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसा
रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया हरचंदपुर चौकी के सामने स्थित चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Advertisement
Advertisement