नौकरी दिलाने का नाम पर हुई 18000 की ठगी
01 Jun 2026

नौकरी दिलाने का नाम पर हुई 18000 की ठगी
रायबरेली नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। जगतपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव की रहने वाली शीला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि भगवानपुर बढ़ैया निवासी एक युवक ने प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 18 हजार रुपये निकलवा लिए। आरोप है कि न नौकरी दिलाई गई और न ही रकम वापस की गई। पैसे मांगने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी दी। पीड़िता ने स्थानीय थाने में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसपी से एफआईआर दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी ने मामले को संविधान में लेते हुए पीड़िता को न्याय देने का आश्वासन किया
Advertisement
Advertisement