राम कैंसर सेंटर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों ने दी अपनी प्रक्रिया
31 May 2026

राम कैंसर सेंटर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों ने दी अपनी प्रक्रिया
रायबरेली पूरे विश्व में आज तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है।अर्थात 31 में 2026 तंबाकू दिवस के रूप में मनाया जाता है।आपको बताते चलें तंबाकू से कैंसर जैसी बीमारी होती है खासतौर से आने वाली युवा पीढ़ी जो कि आज कल में तमाम प्रकार के फ्लेवर की सिगरेट गुटखा का सेवन करते हैं। वही आम जनता ने सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए।फैक्ट्रियां बंद करानी चाहिए। जब बाहर बड़ी-बड़ी फैक्ट्री पर कार्रवाई होगी। तब छोटे व्यापारी प्रोडक्ट की खरीद भी नहीं कर पाएंगे और जो आने वाली युवा पीढ़ी है पूरी तरीके से स्वस्थ रहेंगी। वहीं जब तंबाकू दिवस पर डॉक्टर शशांक चौधरी कैंसर रोग विशेषज्ञ से बात की गई तो उन्होंने भी कहा युवाओं के लिए जहर है धूम्रपान खास तौर से 13 से 14 वर्ष की युवाओं के लिए ये बीमारी बनती जा रही है मानो युवाओं को एक नशा सा चढ़ता जा रहा है। सरकार को गंभीर होना चाहिए और बड़ी-बड़ी कंपनियों पर रोक लगनी चाहिए साथ ही साथ फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से जो टीवी चैनलों पर प्रचार किया जाता है उन पर भी रोक लगनी चाहिए।