रायबरेली सदर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
30 May 2026

रायबरेली सदर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
रिपोर्टर अभय द्विवेदी रायबरेली शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित रशीद कपड़े वाले की दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकान से काले धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।