गर्मी से राहत देने के लिए गौशालाओं में शुरू कराई गई विशेष व्यवस्था
30 May 2026

गर्मी से राहत देने के लिए गौशालाओं में शुरू कराई गई विशेष व्यवस्था
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी रायबरेली जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत अधिकारी सौम्य शील सिंह ने भीषण गर्मी से गोवंशों को राहत देने के लिए जनपद की गौशालाओं में विशेष व्यवस्था शुरू कराई है। गौशालाओं में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाकर गोवंशों के ऊपर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी से बचाया जा सके। अब तक जिले की 58 गौशालाओं में स्प्रिंकलर व्यवस्था लागू की जा चुकी है। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि शेष गौशालाओं में भी एक सप्ताह के भीतर यह व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। प्रशासन गोवंशों के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल के लिए लगातार प्रयासरत है।
Advertisement
Advertisement