भदोही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्थानांतरित
30 May 2026

भदोही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्थानांतरित
भदोही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्थानांतरित सुरियावां के प्रभारी निरीक्षक बने अश्वनी त्रिपाठी, गोपीगंज कोतवाल बने सच्चिदानंद पाण्डेय भदोही। जनहित एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जिले में तैनात 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक ऊंज अरविंद कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि आयोग सेल से श्यामबहादुर यादव को प्रभारी निरीक्षक ऊंज बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना रामनगीना यादव को पुलिस लाइन तथा औराई से अश्वनी कुमार त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक सुरियावां नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सुरियावां थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी को कोइरौना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन से राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक औराई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक भदोही सच्चिदानंद पाण्डेय को गोपीगंज तथा गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय को भदोही स्थानांतरित किया गया है। साइबर क्राइम थाना/सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को गोपीगंज में निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है। वहीं गोपीगंज में तैनात निरीक्षक अपराध अजय विक्रम सिंह यादव को साइबर थाना भेजा गया है। साइबर थाना में तैनात विजय कुमार गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल बनाया गया है।
Advertisement
Advertisement