ईद-उल-अजहा पर डा. शशिकांत शर्मा ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
29 May 2026

ईद-उल-अजहा पर डा. शशिकांत शर्मा ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी रायबरेली में ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए शहर स्थित ईदगाह पर विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया, जहां नमाज अदा करने पहुंचे लोगों के लिए ठंडे पानी एवं शरबत की व्यवस्था की गई। नमाज संपन्न होने के बाद डॉ. शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगों को इत्र लगाकर, गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि "भारत की पहचान उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में निहित है। ईद-उल-अज़हा त्याग, समर्पण एवं इंसानियत का पर्व है और गंगा-जमुनी तहजीब हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत।" कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के बीच एकता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों तथा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति रही।