प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, भदोही के युवक समेत तीन की मौत
29 May 2026

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, भदोही के युवक समेत तीन की मौत
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, भदोही के युवक समेत तीन की मौत प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की पेट्रोल पंप के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी की ओर से आ रही सरकारी बस ने प्रयागराज जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मोंढ़ क्षेत्र के हरीपट्टी निवासी शुभम दुबे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जौनपुर के मीरगंज भटहर निवासी राकेश त्रिपाठी और उनकी पत्नी प्रभावती देवी भी शामिल हैं। बताया गया कि सभी लोग हरीपट्टी से झूंसी जा रहे थे। सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी
Advertisement
Advertisement