उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति प्रमाण पत्र
29 May 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने नवनियुक्त सहायक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र और स्मार्टफोन वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गर्भवती महिलाओं और छह वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण की जिम्मेदारी निभाकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से उनके काम में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। वहीं विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर उठाए जा रहे सवालों पर निशाना साधते हुए मनोज पांडेय ने कहा कि जनसमर्थन खो चुका विपक्ष अपनी हार छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सेना जैसी संस्थाओं पर उंगली उठा रहा है। एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उन्होंने स्वागत किया।








