तेज आंधी और बारिश ने मचाई भारी तबाही
29 May 2026

तेज आंधी और बारिश ने मचाई भारी तबाही
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी रायबरेली में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। राही क्षेत्र के मिलएरिया गांव के गौचरा मजरे में तेज हवा के दौरान एक बड़ा पेड़ टीन शेड पर गिर गया। हादसे के समय टीन शेड के नीचे सो रही महिला पेड़ के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला की बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने राहत कार्य शुरू कराया तथा घायल शिवानी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
Advertisement
Advertisement