आगर-मालवा। आज दिनांक 28/06/26 को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद से शबनम नाम की एक ट्विन्स बेबी वाली ANC जिला चिकित्सालय आगर-मालवा रेफर हुई थी, जिसका एक बेबी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद में प्रसव हो गया है। लेकिन दूसरा बेबी ट्रांसवर लाइव था, और बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसके रेफर के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज चौहान द्वारा कॉल के माध्यम से सुमन हेल्प डेस्क सुपरवाइजर गोविंद कारपेंटर को बताया गया। सुमन हेल्प डेस्क सुपरवाइजर ने तुरंत पूरी जानकारी ज्यों के त्यों डॉ आशा सोलंकी को दी गई। डॉ आशा सोलंकी द्वारा तुरंत इमरजेंसी ऑपरेशन की तैयारी मरीज के पहुंचने से पहले करवाई गई। जैसे ही मरीज जिला चिकित्सालय आगर पहुंचा, इमरजेंसी इनवेस्टिगेशन करवा कर ओटी ली गई साथ ही सुमन हेल्प डेस्क सुपरवाइजर ने ब्लड बैंक इंचार्ज से मदद लेकर एक यूनिट ब्लड अरेंज करवाया। सभी के सहयोग से मां का प्रसव सुरक्षित रहा एवं बच्चा भी सुरक्षित डॉ राहुल सेठिया द्वारा रिसीव कर NICU में भर्ती करवाया गया।








