रायबरेली का जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा
27 May 2026

रायबरेली का जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी रायबरेली जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गयी हादसे में कार सवार प्रियंका मिश्रा, मीरा मिश्रा, मनोज मिश्रा, अक्षिता मिश्रा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
Advertisement
Advertisement