मुख्य विकास अधिकारी की सराहनीय पहल आई सामने
27 May 2026

मुख्य विकास अधिकारी की सराहनीय पहल आई सामने
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी रायबरेली मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की सराहनीय पहल आई सामने मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लगी महिलाओं को समझा बुझा कर समूह के माध्यम से जोड़ कर उनको आर्थिक और सामाजिक रूप से शुरू किया प्रयास हुआ सफल मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने बताया कि यह अभियान जनपद की 62 ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है,इन ग्राम पंचायत में 12 समूह बनाए गए हैं अब तक कच्ची शराब निर्माण से जुड़ी 80 महिलाओं को चिन्हित किया गया, जिनमें से 30 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार की राह पर लाया गया है। शेष महिलाओं की काउंसलिंग जारी है। प्रशासन का उद्देश्य कार्रवाई के साथ पुनर्वास कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है, मुख्य विकास अधिकारी की इस पहल की पूरे जनपद में सराहना हो रही है ।
Advertisement
Advertisement