बहन की शादी के बाद लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर
27 May 2026

बहन की शादी के बाद लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर
भदोही। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदोही-वाराणसी हाईवे पर रजपुरा इंदिरा (रामरायपुर) गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हरियांव गांव निवासी 20 वर्षीय करन गौतम की बहन की शादी मंगलवार को थी। बहन का फेरा होने के बाद करन अपने बुआ के लड़कों कपसेठी निवासी 21 वर्षीय अर्जुन और 19 वर्षीय रोहन के साथ भोर करीब तीन बजे बाइक से इंदिरा मिल चौराहे की तरफ जा रहा था। बताया गया कि रामरायपुर गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि करन और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement
Advertisement