ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ.प्र.) जनपद भदोही द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी सम्पन्न।
27 May 2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ.प्र.) जनपद भदोही द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी सम्पन्न।
भदोही। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ.प्र.) जनपद भदोही द्वारा संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल, जयरामपुर, घोसिया में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों ने स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी एव सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्याम मणि त्रिपाठी उप जिलाधिकारी, जितेंद्र गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोपीगंज , एबरार अली पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत घोसिया, रईस अहमद समाजसेवी घोसिया, डॉ लक्ष्मी धर चतुर्वेदी संरक्षक सहित मंडल के महामंत्री मुकेश दुबे, राकेश द्विवेदी उपाध्यक्ष, सुशील पांडे मंत्री,अनिल दुबे सदस्य, को अंगवस्त्रम मोमेंटो माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतलाल अग्रहरि जिला अध्यक्ष एवं संचालन आशीष मोदनवाल ने किया इसको जोड़ दें मुख्य अतिथि मा. श्याममणि त्रिपाठी जी ने कहा कि स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान दिलाने का कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज की आवाज को मजबूती दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि मा. जितेन्द्र गुप्ता जी अध्यक्ष न.पा.प. गोपीगंज ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। विशिष्ट अतिथि मा. अबरार अली जी अध्यक्ष न.प. घोसिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। अतिथि मा. रईस अहमद जी अध्यक्ष पद प्रत्याशी न.प. घोसिया ने कहा कि स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी का जीवन पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम मे अमर बहादुर सिंह , दिनेश यादव उर्फ दादा, मो. मासुम एवं दिलशाद अहमद , देवेंद्र मिश्रा ,मुकेश कुमार यादव, मिराज अहमद,चंदन मोदनवाल , राकेश बरनवाल, राजकुमार त्रिपाठी , रामदत्त पाठक , दीपक तिवारी, आशीष उपाध्याय, श्याम शुक्ला ,पंकज सिंहसहित अन्य पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement