एटा-कायमगंज रोड पर रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 12 यात्री घायल
27 May 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
Etah के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र में बुधवार को एटा-कायमगंज रोड पर हत्सारी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 12यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एटा डिपो की रोडवेज बस (UP 78 LN 2747) फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। हत्सारी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक (UP83 FT 1013) से बस पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बाबूराम, सुदामा सरोजिनी, विनीता, अनिकेत, संध्या, राजवीर, कनिष्का, जसोदा, अनुज, शिवम और अजब सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बस में सवार एटा निवासी योगेश ने आरोप लगाया कि चालक मोबाइल चलाते हुए पीछे बैठी सवारियों से बातचीत कर रहा था। वहीं, कुछ अन्य यात्रियों ने बस के स्टीयरिंग फेल होने की आशंका भी जताई। बस चालक दुष्यंत पुत्र रामलड़ते निवासी मलावन, जनपद एटा ने बताया कि सामने से आ रहे डंपर को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई।
थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पह








