पूर्व मंत्री कमल पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे ग्राम नयापुरा विवाह समारोह में
27 May 2026
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। ग्राम नयापुरा में आयोजित परते परिवार के विवाह समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल , पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल , खातेगांव विधायक आशीष शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल, पूर्व सरपंच कमलेश पटेल (नयापुरा बजगांव) तथा निवारदी सरपंच सुभागसिंह इवने विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विवाह समारोह में शिक्षक कृष्णावतार परते की सुपुत्री प्रियंका का विवाह रितेश कवरे के साथ संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों एवं संस्कारों का पवित्र मिलन होता है। उन्होंने नवदंपति को जीवनभर प्रेम, विश्वास एवं सम्मान के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खुशियों और उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में समाजजन एवं परिजन कार्यक्रम में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।








