स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई जाएगी
27 May 2026

स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई जाएगी
भदोही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भदोही द्वारा 27 मई, बुधवार को सुबह 10:00 बजे स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी, संस्थापक की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रू में मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल, जयरामपुर भवानीपुर मार्ग,घोसिया, औराई के प्रांगण में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम मणि त्रिपाठी उप जिलाधिकारी औराई, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका गोपीगंज के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता व अबरार अलि अध्यक्ष नगर पंचायत घोसिया, अतिथि रईस अहमद उस्मानी होंगे। इस अवसर पर मंडल, जिला सहित तहसील के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अमृतलाल अग्रहरि ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समय से पहुंचने का आह्वान किया है।
Advertisement
Advertisement