चतुर्थ बड़े मंगल पर एनएसबीवीएम में प्रसाद वितरण
26 May 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी
रायबरेली में ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को एनएसपीएस परिवार की ओर से अनवरत चल रहे प्रसाद वितरण के क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम सिंह ने शहर के सेमरी कोठी सुपर मार्केट स्थित न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मंदिर परिसर में भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर चने और शरबत का प्रसाद वितरित किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में रोहित पाण्डेय सभासद मालिक मऊ, परमजीत सिंह गाँधी, सभासद फिरोजगाँधी नगर, रवीन्द्र यादव, राजू यादव, दीपू शुक्ला, के. के. साहू, बलराज राना, व्यापारी के. के. गुप्ता नगर अध्यक्ष, प्रभाकर गुप्ता जिला अध्यक्ष, अब्दुल वाहिद, महेन्द्र अग्रवाल, अनिल मिश्रा, राजेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह (एनएसबीवीएम), राजीव सिंह (एनएसपीएस सलेथू महराजगंज), शिवलखन प्रजापति (एनएसपीएस त्रिपुला), शिवांग अवस्थी (एनएसपीएस लालगंज), नितिन सिंह, संजय श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं जनपद के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।








