दतिया भांडेर ग्राम बागपुरा में शिवोहम धाम पर प्रति मंगलवार जुट रहे हजारों श्रद्धालु
25 May 2026

दतिया भांडेर ग्राम बागपुरा में शिवोहम धाम पर प्रति मंगलवार जुट रहे हजारों श्रद्धालु
सादर प्रकाशनार्थ ग्राम बागपुरा में शिवोहम धाम पर प्रति मंगलवार जुट रहे हजारों श्रद्धालु दैहिक देविक एवं भौतिक तापों से पा रहे छुटकारा* दतिया। भांडेर तहसील मुख्यालय से दबोह भांडेर मार्ग पर करीब 05 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बागपुरा में स्थित शिवोहम धाम पर होने वाले चमत्कारों की चर्चा धीरे धीरे क्षेत्र सहित अन्य राज्यों तक पहुंच गई है। यहां पर स्थित श्री हनुमान जी महाराज एवं संन्यासी बाबा की कृपा से प्रति मंगलवार को क्षेत्र, प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु दैहिक देविक एवं भौतिक तापों की अर्जी लगा कर अपनी जटिल से जटिल समस्याओं से छुटकारा पा रहे हैं। यूं तो दतिया में विराजमान श्री पीतांबरा माई की धार्मिक नगरी मिनी वृंदावन धाम के नाम से विख्यात है। साथ ही जिले में धार्मिक स्थलों में श्री रतनगढ़ माता मंदिर, सेवढ़ा में सनत सनंदन सनत कुमार की तपोस्थली, खेरी वाली माता, गुप्तेश्वर महादेव, पण्डोखर सरकार धाम, श्री रामगढ़ वाली माता सहित अनेक धार्मिक रमणींक एवं दार्शनिक स्थान है। अब बागपुरा गांव के शिवोहम धाम के चमत्कारों की चर्चा भी श्रद्धालुओं में व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघपुरा गाँव में एक छोटा सा मंदिर है इस मंदिर को शिवोहम धाम के नाम से जाना जाता है। ग्रामीणों और धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की माने तो यहां पर बिराजमान हनुमान जी महाराज एवं श्री 1008 श्री सन्यासी बाबा की कृपा से बड़ी बड़ी समस्याओं से संघर्ष कर रहे लोगों को समस्याओं से छुटकारा मिलता है और लोगों के बिगड़े काम बनते है। बागपुरा गांव में आस्था का अखंड मेला लगता है इस मेले में भारत के कई राज्यों से श्रद्धालू अपनी-अपनी समस्याओं और मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं और बड़ी से बड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों की बीमारियां मात्र यहां मंदिर में बिराजमान हनुमान जी महाराज एवं 1008 श्री सन्यासी बाबा के दर्शन मात्र से बीमारियो से छुटकारा मिल जाता है। ग्रामीण और श्रद्धालु बताते हैं कि यहां पर किसी प्रकार की आँखों की समस्या हो तो आखों में मात्र जल डालने से वह समस्या खत्म हो जाती है। बताया गया है कि किसी महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हुई है तो धाम के गुरु जी द्वारा निःशुल्क दबा दी जाती है। इस दबा के प्रभाव से महिलाओं की गोद भर जाती है। वही केंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए भी गुरुजी द्वारा दबा दी जाती है दबा के प्रभाव और सन्यासी बाबा के आशीर्वाद से केंसर जैसी बीमारी से भक्तों को निजात मिलती है। धाम परिसर में आने वाले भक्तों को भूत, प्रेत बाधा से भी मुक्ति मिलती है इसके कई प्रमाण देखने को मिले हैं। आपको बता दें कि हर मंगलवार को गुरुजी द्वारा धाम में दरबार लगाया जाता है दरवार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी समस्याओं को लेकर अर्जी लगा कर लाभ पाते हैं। बागपुरा गांव मे स्थित शिवोहम धाम पर दीपावली की पडवा को हर वर्ष विशेष दरवार लगता है इसमें हजारों की संख्या में भारत के कई राज्यों से भक्त पहुंचते हैं इसी दिन धाम पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है इसमें आसपास और दूर दराज के हजारों भक्त भंडारा प्रसादी पाते हैं।
Advertisement
Advertisement